Site icon Rozana News 24×7

बारिश का अलर्ट: देश के कई हिस्सों में आज होगी भारी बारिश, 13 राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बारिश का अलर्ट

Rainfall Alert: There will be heavy rain in many parts of the country today, fog alert in 13 states

बारिश का अलर्ट: जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में शुक्रवार को फिर बर्फबारी हुई। वहीं, घाटी में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर, गंदेरबल, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई।

Weather Update: नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को मध्य भारत समेत उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने 29 से 31 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने का भी अनुमान जताया है।

बारिश का अलर्ट: आईएमडी ने कहा कि 30 दिसंबर तक राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। IMD Rainfall

बारिश का अलर्ट: हिमाचल में बर्फबारी के कारण 70 सड़कें बंद

कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम ने फिर करवट बदली। शुक्रवार सुबह से ही रोहतांग, कुंजम दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर पर्यटकों को रोहतांग सुरंग और जलोड़ी दर्रे की ओर न जाने की हिदायत दी है। पिछले कुछ दिनों में हुई बर्फबारी के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 70 सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं।

बारिश का अलर्ट: राजस्थान में कड़ाके की ठंड

बारिश का अलर्ट: राजस्थान के अधिकांश इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शुक्रवार को कई जगहों पर मध्यम बारिश हुई। शुक्रवार को भी कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कई इलाके कई दिनों से कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान चूरू में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी

बारिश का अलर्ट: जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में शुक्रवार को फिर बर्फबारी हुई। वहीं, घाटी में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर, गंदेरबल, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड को बंद कर दिया गया है। इस बीच, कश्मीर में भीषण शीतलहर जैसे हालात बने रहे और न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे रहा। Source

Exit mobile version