Site icon Rozana News 24×7

आजमगढ़ में आज का मौसम: न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंचा, गलन ने बढ़ाई ठंड

आजमगढ़ में आज का मौसम

आजमगढ़ में आज का मौसम: न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंचा, गलन ने बढ़ाई ठंड

आजमगढ़ में आज का मौसम: पारा गिरने के साथ ठंड बढ़ती जा रही है। इसके चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लोग दिनभर अलाव जलाकर तापते रहे।

आजमगढ़ में आज का मौसम (Azamgarh Weather Today)

सर्द हवाएं लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ा रही हैं। दिन में सूरज नहीं निकला। शाम होते ही लोग ठंड से कांपते नजर आए। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में कई स्थानों पर लोग दिनभर अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे।  Azamgarh weather update today

फूलपुर: पिछले दो दिनों से कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार को भी पारे में न्यूनतम गिरावट देखी गई। बर्फीली हवाओं के कारण बढ़ी ठंड से लोग कांप रहे हैं। लगातार दूसरे दिन भी सूरज नहीं निकला। अलाव में रखी जा रही हैं गीली लकड़ियां

अंबरी: माहुल नगर पंचायत में ठंड में प्रशासन द्वारा जलाए जा रहे अलाव नाकाफी हैं। नगर पंचायत प्रशासन अलाव में गीली लकड़ियां रख कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहा है। लोग बाजार में कागज आदि जला कर अपना बचाव कर रहे हैं। कुरैशी चौक, फूलपुर मोड़, पवई मोड़ तिराहा, खान चौक समेत माहुल बाजार में 20 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में नागरिकों के लिए ये अलाव कम पड़ रहे हैं। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्रा का कहना है कि नगर के भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ ही हर चौराहे पर अलाव जलाए जा रहे हैं।

Exit mobile version