Site icon Rozana News 24×7

आज़मगढ़ न्यूज़: PWD ने नगर पालिका को जारी किया नोटिस

Azamgarh News

चुनाव जीतने के बाद प्रधान चले गए बाहर, प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे भाई पर धोखाधड़ी का आरोप

आज़मगढ़ न्यूज़: आजमगढ़ (रोज़ाना न्यूज़): नगर पालिका ने पांडेय बाजार पुरानी सब्जी मंडी मार्ग पर एक तरफ से दूसरी तरफ पानी निकासी के लिए मुख्य मार्ग पर एक फीट चौड़ी पाइप लाइन बिछाई है। पाइप लाइन बिछाने के बाद नगर पालिका ने उसे मिट्टी और ईंट के टुकड़ों से समतल कर दिया है जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जिसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

आज़मगढ़ न्यूज़: नगर पालिका पाइप लाइन बिछाने के बाद उसे उसी हालत में छोड़ दे रही है। उसे समतल कराना भूल जा रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहर के पांडेय बाजार से जामा मस्जिद की ओर जाने वाली सड़क पर इसका नजारा आसानी से देखा जा सकता है।

आज़मगढ़ न्यूज़: PWD ने नगर पालिका को जारी किया नोटिस

आज़मगढ़ न्यूज़: यहां करीब छह माह पहले पाइप बिछाई गई थी, लेकिन नगर पालिका ने अभी तक उसे समतल नहीं किया है। बल्कि पाइप के दोनों तरफ गिट्टी डालकर छोड़ दिया है। इसी तरह जलकल कार्यालय के सामने थोड़ा आगे सीवर लाइन का काम किया गया है। जिसके चलते जलकल कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर आधी सड़क जमीन से एक फीट ऊपर कर दी गई है। जिसके चलते यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

पांडेय बाजार से जाने वाली मुख्य सड़क हमारे अधिकार क्षेत्र में आती है। नगर पालिका ने अनुमति लेकर पाइप बिछाई है। लेकिन, तब उसकी मरम्मत कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका की थी। जिसके लिए उसे नोटिस जारी किया गया है। अगर मरम्मत नहीं कराई गई है तो उसे रिमाइंडर जारी किया जाएगा। – संकर्षण लाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो। Amarujala

ये भी पढ़ें …

Exit mobile version