Site icon Rozana News 24×7

CBSE sample Paper 2025: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं के 30 और 12वीं के 20 सैंपल पेपर

CBSE sample Paper 2025

CBSE sample Paper 2025: CBSE released 30 sample papers of class 10th and 20 sample papers of class 12th

CBSE sample Paper 2025: सीबीएसई ने 10वीं के लिए प्रति विषय 30 सैंपल पेपर जारी किए हैं। मुख्य छह विषयों के सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। इस तरह कुल 180 सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। इसी तरह 12वीं के लिए प्रति विषय 20 सैंपल पेपर जारी किए गए हैं।

सीबीएसई ने 10वीं के लिए प्रति विषय 30 सैंपल पेपर जारी किए हैं। मुख्य छह विषयों के सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। इस तरह कुल 180 सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। इसी तरह 12वीं के लिए प्रति विषय 20 सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। फिरायालाल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि यह पहली बार है जब बोर्ड ने अतिरिक्त सैंपल पेपर जारी किए हैं। अब स्कूल अपने तरीके से इसके जरिए छात्रों को तैयारी करा सकते हैं।

CBSE sample Paper 2025: CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) में 10वीं और 12वीं में 40 फीसदी योग्यता आधारित प्रश्न होते थे। इस सत्र में इसे बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है। योग्यता आधारित प्रश्न केस आधारित होते हैं। इसका उद्देश्य छात्रों की सीखने की क्षमता का आकलन करना और उसे बढ़ाना है। नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत ये बदलाव करने की पहल की गई। पिछले सत्र में 40 फीसदी प्रश्न योग्यता आधारित पूछे गए थे।

CBSE sample Paper 2025: स्टूडेंट्स को थ्योरी समझने में मिलेगी मदद

CBSE sample Paper 2025: नीरज सिन्हा ने बताया कि इस बार सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए हैं। ये छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। 50 फीसदी प्रश्न योग्यता आधारित होंगे। इसमें छात्रों को पैसेज को पढ़ना होगा, उसे समझना होगा और उससे जुड़े सवालों के जवाब देने होंगे। इससे छात्रों को थ्योरी को बेहतर तरीके से पढ़ने में मदद मिलेगी। ये केस आधारित प्रश्न वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित हैं।

CBSE sample Paper 2025: छात्रों के परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) द्वारा किए जा रहे नए प्रयासों के तहत पहली बार बोर्ड ने अतिरिक्त सैंपल पेपर जारी किए हैं। ये सैंपल पेपर इस सत्र में बदले हुए परीक्षा पैटर्न को समझने में काफी फायदेमंद साबित होंगे। इससे पहले बोर्ड ने प्रैक्टिस सेट जारी किए थे। इसके आधार पर स्कूलों में प्री-बोर्ड आयोजित किए जा रहे हैं। अब बोर्ड ने कहा है कि छात्रों को नए सैंपल पेपर के जरिए रिवीजन कराया जाए, ताकि छात्र परीक्षा पैटर्न में किए गए नए बदलावों को आसानी से समझ सकें।

CBSE sample Paper 2025: स्कूल में प्रश्नों को हल करने के साथ ही हमने छात्रों को प्रिंटआउट लेकर तैयारी करने को कहा है। शीतकालीन अवकाश में छात्रों को टास्क दिए गए हैं। स्कूल खुलने पर रिवीजन क्लास लगाई जाएंगी।

नीरज कुमार सिन्हा, प्रिंसिपल, फिरायालाल पब्लिक स्कूल

CBSE sample Paper 2025: सीबीएसई छात्रों में सीखने की प्रवृत्ति बढ़ाना चाहता है। इसलिए योग्यता आधारित प्रश्नों का वेटेज बढ़ाया गया है। बोर्ड अब ज्यादा से ज्यादा सैंपल पेपर से तैयारी करा रहा है।

Exit mobile version