Site icon Rozana News 24×7

IMD Rain Alert: अगले दो घंटों में यूपी-दिल्ली में आने वाला है तूफान, होगी भारी बारिश

IMD Rain Alert

IMD Rainfall Alert: Storm is going to hit UP-Delhi in the next two hours, there will be heavy rain

IMD Rain Alert: मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के बुराड़ी, बादली, मॉडल टाउन, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, पटेल नगर आदि इलाकों में बारिश, आंधी का अलर्ट है।

IMD Rain Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने वाला है। मंगलवार शाम को जारी अपडेट में मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो घंटों के अंदर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश और आंधी आने वाली है। मालूम हो कि पिछले कई दिनों से दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिसके चलते दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।

IMD Rain Alert: मौसम विभाग ने मंगलवार शाम करीब 4:15 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली के बुराड़ी, बादली, मॉडल टाउन, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, दिल्ली कैंट, सफदरजंग, वसंत विहार, लाजपत नगर, कालकाजी, तुगलकाबाद, इग्नू, एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, सोनीपत, खरखौदा में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।’ इसके अलावा हरियाणा के होडल और यूपी के खेकड़ा, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, नंदगांव, बरसाना में कुछ जगहों पर भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है।

IMD Rain Alert: इससे पहले, सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के विभिन्न मौसम केंद्रों में से, नजफगढ़ में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नरेला में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण दिल्ली के आया नगर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री, रिज में 44.9 डिग्री और पालम में 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

IMD Rain Alert: राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना

साथ ही, मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना है। एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 से 8 जून के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। प

रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। इसके अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें..

Exit mobile version