Site icon Rozana News 24×7

IMD Rainfall: उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ होगी भारी बारिश; IMD ने दी नई जानकारी

IMD Rainfall

IMD Rainfall: There will be heavy rain with thunderstorm in Uttar Pradesh; IMD gave new information

IMD Rainfall: IMD के मुताबिक पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है। अगले चार से पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना है।

IMD Monsoon Rain Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं और अगले 4-5 दिनों में मानसून जोर पकड़ सकता है।

IMD Rainfall: आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है। अगले चार से पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना है। पूर्वी मानसून भी जोर पकड़ सकता है, जो बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ेगा। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में चार से पांच दिनों तक गर्मी का सितम जारी रहेगा। इन राज्यों के कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है।

IMD Rainfall: मानसून पहले बिहार पहुंचेगा, फिर यूपी

IMD Rainfall: मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बिहार में आगे बढ़ने के बाद ही उत्तर प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।

IMD Rainfall: आईएमडी ने कहा है कि 19 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 20 और 21 जून को पूरे राज्य में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

IMD Rainfall: गुजरात में चार दिनों से मानसून आगे नहीं बढ़ा

आईएमडी के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि गुजरात में मानसून प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण राज्य के अन्य हिस्सों में आगे नहीं बढ़ पाया है। आईएमडी के अहमदाबाद मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 11 जून को दक्षिण गुजरात के नवसारी में दस्तक दे दी थी, लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण यह चार दिनों से आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

IMD Rainfall: उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 15 जून को गुजरात में प्रवेश करता है और 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ता है। 25 जून तक मानसून सौराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में पहुंच जाता है और 30 जून तक यह पूरे गुजरात को कवर कर लेता है। इस बीच आईएमडी ने अगले पांच दिनों में राज्य के कई जिलों में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें…

Exit mobile version