Site icon Rozana News 24×7

NEET Syllabus 2024:  NMC ने NEET परीक्षा को लेकर किए कई बदलाव, बायोलॉजी से हटाए गए ये टॉपिक

NEET PG 2024

NEET Syllabus 2024:  NMC ने NEET परीक्षा को लेकर किए कई बदलाव, बायोलॉजी से हटाए गए ये टॉपिक

NEET 2024: नीट परीक्षा के लिए सिर्फ एक महीना बचा है, ऐसे में नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि एनएमसी ने बायोलॉजी विषय से कौन से टॉपिक हटा दिए हैं।

NEET Deleted Syllabus 2024: NEET यानी National Eligibility cum Entrance Test (NEET 2024) का आयोजन 5 मई को किया जाना है। यह Exame पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाएगी। एक महीने बाद नीट परीक्षा होनी है, यह छात्रों की तैयारी का आखिरी मरहला है। ऐसे में स्टूडेंट्स का वक़्त कीमती है और उन्हें अप्रासंगिक विषयों को पढ़ने में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि छात्रों को NEET में हटाए गए और जोड़े गए विषयों के बारे में पूरी जानकारी हो।

NEET Syllabus 2024:

नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने 2024 परीक्षा के लिए NEET Syllabus 2024 को संशोधित किया है। NEET Syllabus 2024 में 11वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इन विषयों में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान शामिल हैं। NMC ने इस साल NEET Syllabus 2024 में कई विषयों को जोड़ा और हटाया है। नीट परीक्षा में जीव विज्ञान का पेपर महत्वपूर्ण होता है. इस साल आयोग ने जीव विज्ञान से कई विषयों को हटा दिया है. आयोग ने 11वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं से कुछ टॉपिक्स हटा दिए हैं.

Biology से ये टॉपिक हटा दिए गए

NEET Syllabus 2024 में कक्षा 11 जीव विज्ञान विषय से टैक्सोनोमिक एड्स, एंजियोस्पर्म (माध्यमिक विकास), पौधों में परिवहन (जाइलम और फ्लाइम को छोड़कर), खनिज पोषण, वर्नलाइजेशन और बीज निष्क्रियता, इंद्रिय अंग, पाचन और अवशोषण को हटा दिया गया है। वहीं 12वीं कक्षा से जीव में प्रजनन, खाद्य उत्पादन में वृद्धि के लिए रणनीति, उत्तराधिकार और पर्यावरण संबंधी मुद्दों को हटा दिया गया है.

ये भी पढ़ें…..

Exit mobile version