Site icon Rozana News 24×7

Rule Change 2025: LPG सिलेंडर, कार की कीमतें और पेंशन, 1 जनवरी से होंगे ये 6 बड़े बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Rule Change 2025

Rule Change 2025: LPG cylinder, car prices and pension, these 6 big changes will happen from January 1, it will have a direct impact on the pocket

Rule Change 2025: नया साल पेंशन धारकों के लिए राहत लेकर आ रहा है। 1 जनवरी 2025 से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेंशन निकासी के नियमों को आसान कर दिया है।

Rule Change 2025:

Rule Change 2025: नया साल शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। नए साल के साथ ही कुछ नए नियम भी आने वाले हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इनमें कार की कीमतें, एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, पेंशन नियम, अमेजन प्राइम मेंबरशिप, यूपीआई 123पे नियम और एफडी नियम शामिल हैं।

1. कार की कीमतों में बढ़ोतरी

Rule Change 2025: नए साल में कार खरीदना महंगा हो जाएगा। 1 जनवरी 2025 से मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा, होंडा, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां वाहनों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करेंगी। कंपनियों ने इसका कारण उत्पादन लागत में वृद्धि बताया है। इसलिए अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।

2. एलपीजी सिलेंडर की कीमतें

Rule Change 2025: हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में पिछले कुछ महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 73.58 डॉलर प्रति बैरल है, जिससे भविष्य में कीमतों में बदलाव हो सकता है।

3. पेंशन निकासी में बदलाव

Rule Change 2025: नया साल पेंशनधारकों के लिए राहत लेकर आ रहा है। 1 जनवरी 2025 से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पेंशन निकासी के नियमों को आसान कर दिया है। अब पेंशनभोगी देश के किसी भी बैंक से अपनी पेंशन निकाल सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी अतिरिक्त सत्यापन की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत है।

4. Amazon Prime मेंबरशिप के लिए नए नियम

Amazon Prime मेंबरशिप के नियमों में बदलाव की घोषणा की गई है, जो 1 जनवरी 2025 से लागू होंगे। नए नियमों के तहत एक प्राइम अकाउंट से सिर्फ दो टीवी पर ही प्राइम वीडियो स्ट्रीम किया जा सकेगा। अगर कोई तीसरे टीवी पर प्राइम वीडियो देखना चाहता है तो उसे अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इससे पहले प्राइम मेंबर एक अकाउंट से अधिकतम पांच डिवाइस पर वीडियो स्ट्रीम कर सकते थे।

5. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) नियम

Rule Change 2025: RBI ने NBFC और HFC के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 जनवरी 2025 से लागू होंगे। इन बदलावों के तहत डिपॉजिट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ जरूरी प्रावधान किए गए हैं। इसमें जनता से डिपॉजिट लेना, लिक्विड एसेट का एक हिस्सा सुरक्षित रखना और डिपॉजिट का बीमा कराना जैसे बदलाव शामिल हैं।

6. UPI 123Pay की नई ट्रांजैक्शन सीमा

Rule Change 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा फीचर फोन यूजर्स के लिए शुरू की गई UPI 123Pay सेवा में ट्रांजैक्शन सीमा बढ़ा दी गई है। पहले इस सेवा के तहत अधिकतम 5,000 रुपये तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकता था, लेकिन अब यह सीमा बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी गई है। यह सुविधा 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होगी।

Exit mobile version