Site icon Rozana News 24×7

Scholarship News: भारतीयों के लिए खुशखबरी! फ्रांस में पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे इतने लाख रुपये

Scholarship

Scholarship: Good News! These students will get a scholarship of Rs 50,000, apply by this date

Scholarship News: इस स्कॉलरशिप का नाम है ‘Eiffel Excellence Scholarship Program’, जिसे फ्रांस के यूरोप और विदेश मंत्रालय ने शुरू किया है।

Study In Abroad: अगर आप विदेश से मास्टर डिग्री या पीएचडी करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। इसके लिए फ्रांस आपका ड्रीम कंट्री हो सकता है। दरअसल, इस देश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा रही है। इस स्कॉलरशिप का नाम है ‘एफिल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप प्रोग्राम’, जिसे फ्रांस के यूरोप और विदेश मंत्रालय ने शुरू किया है। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों को दी जाती है जो फ्रांस में मास्टर या पीएचडी की पढ़ाई करना चाहते हैं।

Scholarship News: आपको बता दें कि ‘एफिल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ की शुरुआत दुनियाभर से टॉप टैलेंट को आकर्षित करने के लिए की गई है। इस समय भारत के करीब 10 हजार छात्र फ्रांस में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, फ्रांस चाहता है कि 2030 तक 30 हजार भारतीय उसके यहां पढ़ाई करें। यह छात्रवृत्ति विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े विषयों जैसे जीव विज्ञान और स्वास्थ्य, पारिस्थितिकी संक्रमण, गणित और डिजिटल और इंजीनियरिंग विज्ञान में मास्टर डिग्री या पीएचडी करने के लिए मिल सकती है। Student Free Tablet Yojana

Scholarship News: इसके लिए क्या शर्त है?

Scholarship News: इसके अलावा, मानविकी और सामाजिक विज्ञान जैसे इतिहास, फ्रेंच भाषा और सभ्यता, कानून और राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र और प्रबंधन के विषयों के लिए भी छात्रवृत्ति दी जा रही है। हालांकि, मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए छात्र की उम्र 27 साल या उससे कम होनी चाहिए। आवेदन के समय आवेदक फ्रांस में नहीं पढ़ रहा होना चाहिए। पहली बार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति फ्रांस सरकार की किसी अन्य छात्रवृत्ति के साथ नहीं ली जा सकती। फ्रांस में रहने वाले छात्र इसके लिए पात्र नहीं हैं।

Exit mobile version