Site icon Rozana News 24×7

Rainfall Alert: IMD ने आज से 4 दिनों तक इस राज्य में आंधी और भारी बारिश की भविष्यवाणी

Rainfall Alert

IMD predicts thunderstorms and heavy rains in this state for 4 days from today

Rainfall Alert: उत्तर प्रदेश में आज से चार दिन तक आंधी-बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात बिहार के रास्ते फिर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। भारतीय मौसम विभाग ने चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Rainfall Alert: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात बिहार के रास्ते फिर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। इससे मंगलवार और बुधवार को बूंदाबांदी और गुरुवार और शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 24 और 25 को बूंदाबांदी और 26 और 27 को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 28 और 29 को आंधी आ सकती है।

Rainfall Alert: बिहार में मानसून की बारिश शुरू होने के बाद इसका असर धीरे-धीरे मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में महसूस किया जाएगा। इसके बाद 26 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश संभव है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

Rainfall Alert: एक चक्रवाती हवाएं उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के पास हैं, जबकि दूसरा चक्रवाती हवाएं दक्षिण चीन सागर से उष्णकटिबंधीय चक्रवात सोलेइक के रूप में आ रही हैं, जो अब उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दोनों चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र आपस में मिलने की संभावना है। इस सप्ताह देश के मध्य भागों में सक्रिय मानसून की स्थिति बनेगी और कुछ स्थानों पर यह अत्यधिक सक्रिय हो सकता है। मंगलवार की सुबह बेचैनी भरी गर्मी पड़ सकती है। IMD Rainfall Alert

Rainfall Alert: टेस्ट मैच में भी बाधा डाल सकती है बारिश

कानपुर। बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान 27 सितंबर से ग्रीन पार्क में शुरू हो रहे भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच में बाधा डाल सकता है। मौसम विभाग ने इस दिन हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार ही नहीं, शनिवार से सोमवार तक भी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी।

ये भी पढ़ें..

Exit mobile version