Site icon Rozana News 24×7

UP Upchunav 2024: यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होंगे उपचुनाव, 23 को आयेंगे नतीजे

UP Upchunav 2024

यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होंगे उपचुनाव, 23 को आयेंगे नतीजे

UP Upchunav 2024: उत्तर प्रदेश। आज चुनाव आयोग ने यूपी उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

आपको बता दें कि राज्य की 10 सीटों पर उपचुनाव होने थे लेकिन कोर्ट में दायर एक याचिका के चलते मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया जा सका है। यूपी के साथ ही पंजाब उपचुनाव और महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हुआ। इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव- यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं- करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी के सजायाफ्ता होने से खाली हुई है, जबकि 9 विधायक लोकसभा सदस्य बन गए हैं।

UP Upchunav 2024: यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होंगे उपचुनाव, 23 को आयेंगे नतीजे

UP Upchunav 2024: यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने नौ सीटों पर खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया है। साथ ही इन सीटों के लिए नौ प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं। यह भी तय हुआ है कि उपचुनाव में नए चेहरों को ज्यादा मौका दिया जाएगा। हालांकि इन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद की जाएगी। रविवार को दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें मीरापुर सीट रालोद को देने पर सहमति बनी। UP Upchunav 2024

UP Upchunav 2024: 2022 में भी रालोद ने यहां से जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा नौ सीटों पर अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। उपचुनाव के लिए सपा की ओर से घोषित प्रत्याशी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही सपा ने नारा भी दिया- होगा पीडीए के नाम, एकता वोटिंग। हालांकि सपा ने राजनीतिक परिवारों से ही पत्नी, बेटे, बेटी या भाइयों को मौका दिया है। वहीं यूपी में अपनी सहयोगी कांग्रेस से अभी तक कोई बात नहीं हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा बाकी सीटों पर कांग्रेस को मौका दे सकती है।

ये भी पढ़ें …

Exit mobile version