Site icon Rozana News 24×7

UP Upchunav 2024: सपा ने 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान

up upchunav 2024

UP Upchunav 2024: सपा ने 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान

UP Upchunav 2024: यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे, जिसके लिए सभी पार्टियों ने तैयारी कर ली है। सपा का चार और सीटों पर घोषणा न करना कांग्रेस से गठबंधन बताया जा रहा है।

UP Upchunav 2024: बता दें कि उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा से पांच सीटों की मांग की थी, लेकिन छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित होने से साफ है कि सपा ने कांग्रेस के फॉर्मूले को मानने से इनकार कर दिया है। उपचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें नौ सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। बैठक में सभी नौ सीटों के लिए 27 नामों का पैनल फाइनल किया गया।

UP Upchunav 2024: सपा ने 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान

दोनों उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास पर एक घंटे से ज्यादा समय तक बैठक चली। बैठक में प्रत्याशियों के नामों के अलावा उपचुनाव में प्रचार व अन्य तैयारियों, सदस्यता अभियान के साथ ही सरकार व संगठन के बीच समन्वय बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें …

Exit mobile version