HomeJobsGovernment Employees: यूपी के 39 हजार सरकारी कर्मचारियों को इस महीने नहीं...

Government Employees: यूपी के 39 हजार सरकारी कर्मचारियों को इस महीने नहीं मिलेगी सैलरी, जानें वजह

Government Employees: उत्तर प्रदेश सरकार के 39000 कर्मचारियों को इस महीने वेतन नहीं मिलेगा, क्योंकि इन कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। राज्य सरकार ने संपत्ति का ब्योरा देने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था।

UP Government Employees Salary: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों से संपत्ति का ब्योरा मांगा था। इसे पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। लेकिन उत्तर प्रदेश में करीब 39000 कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। ऐसे में इन कर्मचारियों को इस महीने वेतन नहीं दिया जाएगा।

Government decision..! 39 thousand government employees of UP will not get salary this month, know the reason

सरकार ने राज्य के सभी 90 विभागों के कर्मचारियों को 30 सितंबर तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्योरा अपलोड करने का आदेश दिया था। 827583 कर्मचारियों में से सिर्फ 7 लाख 88 हजार 506 कर्मचारियों ने ही अपनी संपत्ति का ब्योरा अपलोड किया है। जबकि 39077 कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है।

इस विभाग के इतने कर्मचारियों ने नहीं दिया वेतन

राज्य सरकार की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस के 99.65 प्रतिशत कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है। वहीं, कृषि विभाग के 99 प्रतिशत कर्मचारियों ने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा जमा कर दिया है। इसके अलावा पंचायती राज, पशुपालन, चिकित्सा शिक्षा, आयुष के 95 प्रतिशत कर्मचारियों ने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है।

Government Employees: इन विभागों के कर्मचारियों से मांगा गया ब्यौरा

आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कुल 846640 राज्य कर्मचारी हैं। इनमें से केवल 7 लाख 88 हजार 506 कर्मचारियों ने ही मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया था। जिन विभागों से संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया, उनमें वस्त्र, सैनिक कल्याण, ऊर्जा, खेल, कृषि एवं महिला कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास और राजस्व विभाग शामिल हैं। News Source

ये भी पढ़ें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check The Price on Amazonespot_img

Most Popular