HomeBlogIMD Alert: आंध्र प्रदेश समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,...

IMD Alert: आंध्र प्रदेश समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

IMD Alert: मौसम पूर्वानुमान, कल का मौसम 25 अक्टूबर 2024: दिल्ली-एनसीआर में कल तापमान में कमी आएगी लेकिन गर्मी जारी रहेगी। सुबह कोहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री रहेगा। चक्रवात ‘दाना’ ओडिशा तट पर भारी बारिश और तेज हवाएं लेकर आएगा। आंध्र प्रदेश और झारखंड में भी बारिश के आसार हैं।

IMD Alert: कल का मौसम 25 अक्टूबर 2024: दिल्ली-एनसीआर में तापमान में मामूली गिरावट आई है। हालांकि गर्मी का अहसास अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 29 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। दिन में आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री रह सकता है। दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड का अहसास होगा। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अभी तक सर्दी का असर नहीं दिख रहा है। शुक्रवार से अगले 3 दिनों तक आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 23 से 27 अक्टूबर के बीच उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी) और यनम के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 25 अक्टूबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा, “उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।” रायलसीमा के कुछ इलाकों में 23 और 24 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

IMD Alert: कल आपके इलाके में तापमान कैसा रहेगा?

CityMinimum temperature (°C)Maximum temperature (°C)
Delhi1933
Noida2133
Ghaziabad2232
Patna2230
Lucknow2334
Jaipur2235
Bhopal1932
Mumbai2335
Ahmedabad2337
Jammu1731

IMD Alert: ओडिशा के तटीय इलाकों में गुरुवार सुबह भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं और चक्रवात ‘दाना’ के राज्य के तट के करीब पहुंचने के कारण समुद्र की स्थिति खराब बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी

IMD ने कहा कि चक्रवात ‘दाना’ शुक्रवार तड़के ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह से टकरा सकता है और इस दौरान हवा की गति 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात ‘दाना’ पिछले छह घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और सुबह 5.30 बजे यह पारादीप (ओडिशा) से लगभग 260 किमी दक्षिण-पूर्व, धामरा (ओडिशा) से 290 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 350 किमी दक्षिण में था।

IMD Alert: आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी दिख रहा है। आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APDMA) ने तेज हवाओं के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।

दरअसल, भीषण चक्रवाती तूफान के चलते आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाकों में बादल छाए हुए हैं। श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम जिलों के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने तेज हवाओं के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में न जाने को कहा है। उन्होंने कृष्णापटनम, मछलीपट्टनम, काकीनाडा, गंगावरम, विशाखापत्तनम, कलिंगपट्टनम और निजामपट्टनम बंदरगाहों पर अलर्ट जारी किया है।

IMD Alert: झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार

IMD Alert: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के असर के चलते झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार रात से भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोल्हान क्षेत्र (पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले) में शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि चेतावनी की यह श्रेणी 24 घंटे में 115 मिमी से 204 मिमी तक भारी बारिश का संकेत देती है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘भारी बारिश के अलावा क्षेत्र में वज्रपात हो सकता है और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Weather Update: इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check The Price on Amazonespot_img

Most Popular

Recent Comments