HomeAzamgarh NewsMau: छोटी सी उम्र में मऊ की वरिशा को मिले तीन इंटरनेशनल...

Mau: छोटी सी उम्र में मऊ की वरिशा को मिले तीन इंटरनेशनल व बीस नेशनल अवार्ड, गिनीज़ बुक में भी दर्ज हुआ नाम

Mau: छोटी सी उम्र में वरिशा को मिले तीन इंटरनेशनल व बीस नेशनल अवार्ड, गिनीज़ बुक में दर्ज हो चुका है नाम, डाक्टरेट की मिल चुकी है उपाधि

(रिपोर्ट: सईदुज़्ज़फर मऊ)

Mau – कहते हैं कि इंसान के अंदर अगर जोश और कुछ कर गुज़रने का जज़्बा हो तो वह इंसान अवश्य सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंचता है।

ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मऊ की बिटिया वरिशा ने। वरिशा ए फैज़ी मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना निवासी स्वर्गीय हाजी फैज़ान अहमद की इकलौती पुत्री हैं।

पिता का साया सर से उठ जाने के बाद भी मां बाप की इकलौती बेटी वरिशा ए फैज़ी ने हिम्मत नहीं हारी बल्कि अपने हौसलों के बल पर मात्र बीस साल की उम्र में तीन किताबें लिख डालीं, और तीनों किताबें अपने आप में अनोखी हैं।
पिता के देहांत के बाद जिंदगी जब अंधेरी हो गई तब वरिशा ने कलम को जुगनू बनाया और अपना रास्ता तलाश किया, आज उसी कलम से इन्होने तीन किताब लिख कर नाम रोशन कर दिया। Mau

वरिशा ए फैज़ी ने हमारे ब्रेकिंग न्यूज़ मऊ (खबर वही, जो हो सही) व mtimes24 से बात करते हुए बताया कि अभी वर्तमान में इन्हें यूनाइटेड नेशंस की तरफ उनके सराहनीय उपलब्धियों और अंथक प्रयासों को देखते हुए इन्हें होनिरेरी डॉक्ट्रेट अर्थात मानद उपाधि भी मिली है, इस उपाधि से अब ये डॉ वरिशा ए फैज़ी बन गयी हैं।

इतनी कम उम्र में Mau जैसे छोटे से शहर में पहली बार किसी को यह उपाधि मिली है, यह उपाधि वरिशा को 12000 विद्यार्थी को हिंदी दिवस पर विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिता, जागरूकता एवं क्रियाएं कराने पर मिली है।

वरिशा ए फैज़ी एक युवा रचनाकार व लेखक हैं।

आपको बता दें कि मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी वरिशा ए फैज़ी मात्र 20 वर्ष के आयु में 12 राष्ट्रीय व 4 अंतराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कर चुकी हैं।

अक्टूबर-2020 में मात्र 7 दिनों में डिजिटल प्लेटफार्म से 189 सर्टिफिकेट प्राप्त करने पर इन्हें इन्फिनिटी वर्ल्ड अवार्ड मिला।

Mau: 2021 में स्वामी विवेकानन्द केन्द्र की तरफ से इन्हें युवा नवोदित पुरस्कार मिला।

साल 2022 को शिक्षक दिवस पर विशेष योगदान किया जिससे वरिशा का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है, यही नहीं 2020 में forever star India की तरफ से इन्हें super woman का खिताब मिला है। साल 2023 में शिक्षक दिवस पर GS foundation ki तरफ से भारतीय ज्ञान सम्मान पुरुस्कार भी दिया गया जिसको पाने वाली अबतक की सबसे कम उम्र वाली ये छात्रा है।

वरिशा ए फैज़ी ने अभी मोहम्मदाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने बाद इस समय शिब्ली नेशनल पीजी कालेज आज़मगढ़ में MA मनोविज्ञान की छात्रा हैं।

Mau: वरिशा ए फैजी को वर्ल्ड रिकार्ड 2023, जीनियस वर्ल्ड अवार्ड 2022, सुपर वुमेन अवार्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ अवार्ड, यंग अचिवर अवार्ड, युवा प्रतिष्ठा सम्मान, इंडियन वर्ल्ड अवार्ड, एशियन वर्ल्ड अवार्ड, ह्युमन पीस अवार्ड, इंफिनिटी अवार्ड, फारेयवर अवार्ड इंडिया अवार्ड, कालिकी गौरव सम्मान, कलाम वर्ल्ड अवार्ड, भारतीय ज्ञान सम्मान अवार्ड, बरैव वर्ल्ड अवार्ड, वज्र अवार्ड, टैगोर अवार्ड, स्टार आईकान अवार्ड,
तारे ज़मीन पर (राईटर) अवार्ड आदि प्राप्त हो चुके हैं।
इस समय वरिशा ए फैज़ी अपनी नयी किताब लिखने में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check The Price on Amazonespot_img

Most Popular

Recent Comments