HomeBlogIMD Rainfall Alert: 27 सितंबर तक इन 13 राज्यों में होगी भारी...

IMD Rainfall Alert: 27 सितंबर तक इन 13 राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Rainfall Alert: मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को बताया कि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, पूर्वी यूपी समेत देश के कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ गया है।

मौसम अपडेट: कुछ जगहों पर राहत और कुछ जगहों पर परेशानी लाने के बाद अब मानसून के जाने का समय आ गया है। ऐसी खबरें हैं कि सोमवार से गुजरात से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। आईएमडी यानी मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 23 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान और कच्छ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। खास बात यह है कि मानसून करीब 10 दिन की देरी से विदा हो रहा है।

यहां कमजोर हुआ मानसून

वार्ता एजेंसी के अनुसार, मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब देश के कई राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में कमजोर पड़ गया है।

आज कहां-कहां होगी बारिश

इस सप्ताह पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत में छिटपुट से हल्की बारिश हो सकती है। कोंकण और गोवा में 26 सितंबर तक, मध्य महाराष्ट्र में 27 सितंबर तक, मराठवाड़ा में 25 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गुजरात क्षेत्र में 27 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी ने जानकारी दी है कि अगले 3 दिनों के दौरान ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड में बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में भी अगले 2 दिनों के दौरान मध्यम बारिश हो सकती है। खास बात यह है कि 23 सितंबर को पूर्वोत्तर को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने सोमवार को जानकारी दी है कि इस हफ्ते विदर्भ, छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर तक और मध्य प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है।

तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में इस हफ्ते बारिश हो सकती है। 23 सितंबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 23 और 24 सितंबर को तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, 25 सितंबर तक तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश हो सकती है। News Source

ये भी पढ़ें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check The Price on Amazonespot_img

Most Popular

Recent Comments