HomeWeatherRainfall Alert: 2 अक्टूबर तक 13 राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम...

Rainfall Alert: 2 अक्टूबर तक 13 राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rainfall Alert: देश की राजधानी दिल्ली में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है और मायानगरी मुंबई में कुछ दिनों तक अच्छी बारिश जारी रहेगी लेकिन इसके साथ ही कई अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं।

Rainfall Alert: मानसून की विदाई का समय शुरू हो गया है लेकिन बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ मुंबई में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के मौसम में नरमी के साथ हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इसके अलावा कई राज्यों में बादल जमकर बरस रहे हैं और यह सिलसिला अभी रुकने वाला नहीं है। दरअसल मौसम विभाग ने 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

Rainfall Alert: 2 अक्टूबर तक 13 राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

29 सितंबर

मौसम विभाग के मुताबिक 29 सितंबर को कुछ दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

30 सितंबर

30 सितंबर को दक्षिणी राज्यों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। अब केवल तटीय कर्नाटक, केरल, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का येलो अलर्ट है।

1 अक्टूबर

अक्टूबर में बारिश केवल पूर्वोत्तर राज्यों में ही रहेगी। महीने की पहली तारीख को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट है।

2 अक्टूबर

इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है। Source

ये भी पढ़ें…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check The Price on Amazonespot_img

Most Popular