HomeWeatherHeavy Rain: IMD ने इन राज्यों में जारी किया भारी बारिश का...

Heavy Rain: IMD ने इन राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Heavy Rain: उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने 2-3 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने के आसार हैं, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में 15 जून के बाद कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। संभावना है कि यह बलिया और देवरिया के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा। इससे पहले आज 1 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी, आंधी, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इधर, पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर लू और गर्म रातें चलने की भी संभावना है। Heavy Rain

Heavy Rain: 2 से 4 जून के बीच बारिश का अनुमान

Heavy Rain: यूपी मौसम के अनुसार, 2 से 4 जून के बीच उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में एक-दो स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। 1 जून और 2 जून को मिर्जापुर, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, कोशाम्बी और वाराणसी में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पूरे उत्तर प्रदेश में आज वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर में गर्मी रहेगी। 21 जिलों में लू चलने की चेतावनी

Heavy Rain: शनिवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और आसपास के इलाकों में लू चलने की संभावना है।

Heavy Rain: इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Heavy Rain: कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ और गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ही आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

Heavy Rain: बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बस्ती बरेली, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन, झांसी, ललितपुर और इसके आसपास के इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुरुक, बहराइच, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में आज से बादलों की आवाजाही रहेगी।

Heavy Rain: 15 जून के बाद मानसून की दस्तक

Heavy Rain: यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है, बलिया और देवरिया के रास्ते मानसून आएगा। अनुमान है कि 20 जून को दक्षिणी और पूर्वी यूपी में मानसून प्रवेश करेगा, जिसके चलते वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, देवरिया और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। 22 जून को पूर्वांचल, 24 जून को मध्य यूपी और 30 जून तक पश्चिमी यूपी में मानसून पहुंच जाएगा। 25 जून को दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र इटावा, हरदोई, बरेली, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में मानसून पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें…..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments