HomeWeatherMonsoon Updates: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में समय से पहले होगी भारी...

Monsoon Updates: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में समय से पहले होगी भारी बारिश

Monsoon Updates: उम्मीद है कि बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मानसून समय से पहले आ सकता है। आमतौर पर इन इलाकों में 10-15 जून तक मानसून प्रवेश कर जाता है।

Monsoon Updates: देश में समय से दो दिन पहले दस्तक देने के बाद इस बार मानसून की रफ्तार तेज है। पहले मानसून 10 जून तक पूर्वोत्तर इलाकों को कवर कर लेता था, लेकिन इस बार वहां 3 जून को ही मानसून कवर हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 से 7 जून के बीच पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके चलते उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश और आंधी आने की संभावना है। यह स्थिति राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बनने की संभावना है।

Monsoon Updates: उम्मीद है कि बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर इन इलाकों में 10-15 जून तक मानसून प्रवेश कर जाता है। अगले 4-5 दिनों के दौरान कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और छत्तीसगढ़ में मानसून की बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Updates: पूर्वोत्तर भारत में आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज हवाएं अगले सप्ताह बारिश ला सकती हैं। दरअसल, इस बार मानसून ने केरल और पूर्वोत्तर में एक साथ दस्तक दी है। पूर्वोत्तर के रास्ते देश के पूर्वी हिस्सों में भी मानसून के प्रवेश करने की संभावना है।

Monsoon Updates: भीषण गर्मी और सूखे से जूझ रहे बेंगलुरु में जून के महीने में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां 2 जून को 111.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 133 सालों में सबसे अधिक है। इससे पहले बेंगलुरु में जून में औसत बारिश 101.6 मिमी थी, जो 16 जून, 1891 को दर्ज की गई थी। रविवार शाम को हुई बारिश के कारण बेंगलुरु में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर जलभराव के कारण जाम लग गया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आईएमडी ने अगले 48 घंटों के दौरान कर्नाटक में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Monsoon Updates: उत्तर भारत में पांच दिन तक चलेगी लू, रातें भी होंगी गर्म

मई महीने में उत्तर भारत के राज्यों में पड़ रही लू और भीषण गर्मी का असर जून में भी रहेगा। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी चेतावनी के अनुसार अगले पांच दिन तक 12 राज्यों में लू चलेगी। इस दौरान रातें भी गर्म रहेंगी और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, गोवा, दिल्ली और गंगीय पश्चिम बंगाल में गर्म मौसम के साथ लू चलने का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments