HomeHow toAadhar Card: आधार के फ्री अपडेट के लिए बचे हैं सिर्फ 9...

Aadhar Card: आधार के फ्री अपडेट के लिए बचे हैं सिर्फ 9 दिन, तुरंत करें सुधार

Aadhar Card के फ्री अपडेट की तारीख बढ़ी: आधार कार्ड के फ्री अपडेट के लिए अब सिर्फ 9 दिन बचे हैं। UIDAI ने आधार कार्ड के फ्री अपडेट की तारीख बढ़ाकर 14 जून 2024 कर दी है। UIDAI ने पहले फ्री अपडेट की डेडलाइन 14 मार्च 2024 तक बढ़ाई थी, जिसे बढ़ा दिया गया है।

Aadhar Card के फ्री अपडेट की आखिरी तारीख: आधार कार्ड के फ्री अपडेट के लिए अब सिर्फ 9 दिन बचे हैं। UIDAI ने आधार कार्ड के फ्री अपडेट की तारीख 14 जून 2024 तय की है। UIDAI की फ्री अपडेट की डेडलाइन पहले 14 मार्च 2024 थी, जिसे बढ़ा दिया गया है। आधार के फ्री अपडेट की सर्विस मायआधार पोर्टल पर उपलब्ध होगी। UIDAI चाहता है कि लोग अपने आधार डॉक्यूमेंट अपडेट करें। फ्री आधार अपडेट सर्विस सिर्फ ऑनलाइन अपडेट पर ही मिलेगी। अगर आप आधार सेंटर जाकर आधार अपडेट करते हैं, तो आपको अपडेट के लिए चार्ज देना होगा।

Aadhar Card में सिर्फ ये जानकारी ही अपडेट हो सकती है

आप आधार सेंटर जाकर या खुद ऑनलाइन अपना आधार अपडेट कर सकते हैं। अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए ग्राहकों को अपना डेमोग्राफिक डेटा, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी देनी होगी। आप आधार के कई डेमोग्राफिक डेटा को खुद से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं लेकिन कई ऐसी चीजें हैं। जिसके लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा। उदाहरण के लिए, आईरिस या बायोमेट्रिक डेटा अपडेट करने के लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा।

Aadhar Card को ऑनलाइन फ्री में कैसे अपडेट करें

1 – इसके लिए आप सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।

2 – इसके बाद आपको आधार अपडेट का विकल्प चुनना होगा।

3 – उदाहरण के लिए, पता अपडेट करने के लिए आपको अपडेट एड्रेस विकल्प चुनना होगा।

4 – इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और फिर यहां OTP डालें।

5 – इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपडेट का विकल्प चुनना होगा।

6 – इसके बाद आपको आधार से जुड़ी डिटेल्स दिखाई देंगी।

7 – सभी डिटेल्स को वेरिफाई करें और फिर पता अपडेट करने के लिए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

8 – इसके बाद आधार अपडेट प्रक्रिया को स्वीकार करें।

9 – इसके बाद आपको 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा।

10 – इसके जरिए आप आधार अपडेट की प्रक्रिया को ट्रैक कर सकते हैं।

आधार की जरूरत कहां पड़ती है?

Aadhar Card: बैंक अकाउंट खुलवाना, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना, सिम कार्ड खरीदना, घर खरीदना आदि सभी पैसों से जुड़े कामों के लिए आधार जरूरी हो गया है। ऐसे में अगर समय-समय पर आधार कार्ड को अपडेट न कराया जाए तो कई काम अटक सकते हैं। कई बार गलत जानकारी की वजह से लोग लाभ नहीं उठा पाते हैं।

Read More

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments