HomeTechnologySurya Grahan 2024 in India: जल्द लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण,...

Surya Grahan 2024 in India: जल्द लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में किया होगा इसका असर?

Surya Grahan 2024 in India, Date Time: साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के मुताबिक सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9:12 बजे शुरू होगा और 1:20 बजे खत्म होगा. इसका दौरनिया 05 घंटे 10 मिनट होगा।
साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार चैत्र अमावस्या को लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसे खग्रास सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण, यह एक सामान्य खगोलीय घटना है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका असर आम लोगों के जीवन पर पड़ता है। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य का दृश्य पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो जाता है।

Surya Grahan 2024 in India: सूर्य ग्रहण कहां कहां दिखेगा?

यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. Canada, North America, Mexico में दिखाई देगा. इसके अलावा Costa Rica, Cuba, Dominia, French Polynesia, Jamaica, Ireland, England के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, Western Europe, Pacific, Atlantic, Arctic में ये ग्रहण दिखेगा.

Surya Grahan 2024 in India: क्या भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा. यानि इस ग्रहण का देश-दुनिया पर कोई भौतिक प्रभाव, आध्यात्मिक प्रभाव, सूतक प्रभाव या किसी भी प्रकार का धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। इस ग्रहण के दौरान भारत में रहने वाले सभी लोगों की दिनचर्या सामान्य रहेगी। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण जहां भी लगता है और जहां भी दिखाई देता है, उसका प्रभाव भी पड़ता है।

कब लगता है सूर्य ग्रहण (What is solar eclipse)

जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं, जिसके कारण पृथ्वी का एक हिस्सा पूरी तरह से अंधेरा हो जाता है, तो पूर्ण सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है।

ये भी पढ़ें…..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments