HomeWeatherइस राज्य में दिखेगा Bengal Cyclone का असर, इन इलाकों में बारिश...

इस राज्य में दिखेगा Bengal Cyclone का असर, इन इलाकों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

Bengal Cyclone: मौसम विभाग ने शनिवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लू का अलर्ट जारी किया। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली शामिल हैं।

Bengal Cyclone: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और रविवार रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से टकरा सकता है। इसका असर झारखंड में भी पड़ने के आसार हैं. मौसम विभाग, रांची ने राजधानी रांची समेत राज्य के पूर्वी इलाकों में तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. 27 मई से प्रदेश में हल्के बादल छाये रहेंगे।

Bengal Cyclone: इन इलाकों में असर

Bengal Cyclone: मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि यह तूफान फिलहाल पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है. अगले 24 घंटों में यह 26 मई की आधी रात तक मजबूत हो जाएगा. बंगाल के सागर द्वीप, खेपुपारा तटों को पार करेगा। इस दौरान हवा की गति 120 से 135 किमी प्रति घंटा रहेगी. इस तूफान का असर बंगाल से सटे झारखंड के इलाकों पर पड़ेगा. ये रांची समेत पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, गोड्डा, धनबाद, जामताड़ा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़ में नजर आएंगे. इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ अच्छी बारिश की संभावना है.

Bengal Cyclone: देश के आठ राज्यों में सात दिनों तक लू का अलर्ट

Bengal Cyclone: मौसम विभाग ने शनिवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लू का अलर्ट जारी किया। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सात दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी. तापमान 45 डिग्री से अधिक हो सकता है.

Bengal Cyclone: पलामू का तापमान 42 के पार

Bengal Cyclone: Palamu जिले में शनिवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा. दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग ने रविवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

न्यूनतम तापमान भी 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मेदिनीनगर शहर स्थित मौसम विभाग केंद्र में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गर्मी के कारण बुजुर्गों और बच्चों की परेशानी बढ़ गयी है. शाम होते ही लोग ठंडक की तलाश में घरों से निकलकर सड़क पर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments